नई दिल्ली । 6 अगस्त 25 । DPL 2025 मे स्ट्राइकर्स ने जीत कऱ अपना खाता, खोला है । उनसे वॉरियर्स को 19 रन से हराया है । मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव कांडपाल और सार्थक रंजन के बीच 8.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई। वैभव 33 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए ।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (DPL) के नौवें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 19 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ स्ट्राइकर्स ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली, जबकि वॉरियर्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव कांडपाल और सार्थक रंजन के बीच 8.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई। वैभव 33 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, सार्थक रंजन ने एक छोर थामे रखा। उन्होंने 50 गेंदों में 77 रन की पारी खेलते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और सात चौके निकले। सलामी बल्लेबाजों के अलावा अर्जुन राप्रिया (नाबाद 17) इस पारी में दहाई का आंकड़ा छूने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे।
विपक्षी टीम की ओर से सिद्धार्थ शर्मा, हर्ष त्यागी और कमल बैरवा ने दो-दो विकेट चटकाए,
