नेशनल हेराल्ड केस-राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई

Date:

नई दिल्ली । 07 अगस्त 2025 । राउज एवेन्यू कोर्ट नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार और शनिवार को सुनवाई होगी। इसके बाद कोर्ट यह तय करेगी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान कब लिया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आरोप भी तय होंगे।

इससे पहले 29 जुलाई को चार्जशीट पर फैसला टाल दिया था। अदालत ने कहा था कि ED को कुछ बातों पर स्पष्टीकरण देना जरूरी है। मामले में 14 जुलाई को बहस पूरी हो चुकी है। ED का आरोप है कि सोनिया और राहुल ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) हड़पने की कोशिश की।

ED के मुताबिक AJL घाटे में थी। दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति होने के बावजूद AJL ने कांग्रेस से 90 करोड़ रुपए का कर्ज लिया और चुका नहीं पाई। आमतौर पर ऐसी हालत में संपत्तियां बेची जाती हैं।

इसके बाद सोनिया और राहुल ने AJL हड़पने की साजिश रची। इसके लिए यंग इंडियन (YI) नाम की कंपनी बनाई गई। इसने AJL का अधिग्रहण किया। YI में सोनिया और राहुल की 76% हिस्सेदारी है।

ED का आरोप है कि ये दिखावटी फंडिंग थी। असल में AJL से कोई लेन-देन किया ही नहीं गया।

ED ने अप्रैल में एक बयान में कहा कि उसने 661 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है। ED ने PMLA एक्ट की धारा 8 और नियम 5(1) के अनुसार संबंधित संपत्ति रजिस्ट्रार को दस्तावेज सौंपे थे। ED ने कब्जे में लिए जाने वाली संपत्तियां खाली करने की मांग की थी।

इन अचल संपत्तियों के अलावा ED ने AJL के 90.2 करोड़ रुपए के शेयरों को नवंबर 2023 में अपराध की आय को सुरक्षित करने और आरोपी को इसे नष्ट करने से रोकने के लिए कुर्क किया था।

ED ने मुंबई के बांद्रा में हेराल्ड हाउस की 7वीं, 8वीं और 9वीं मंजिल पर स्थित जिंदल साउथ वेस्ट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भी नोटिस दिया गया, कि वह हर महीने किराया ED के निदेशक के पक्ष में ट्रांसफर करे।

सोनिया-राहुल से घंटों हुई थी पूछताछ जून 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से 5 दिनों में 50 घंटे पूछताछ हुई थी। फिर 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए। ईडी ने राहुल गांधी से भी जून में पांच दिनों में 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related