सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 80,544 पर बंद: IT और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का असर

Date:

नई दिल्ली । 06 अगस्त 2025 । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 6 अगस्त को सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 80,544 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 75 अंक की गिरावट रही, ये 24,574 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और BEL के शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक, बजाज फाइनेंस और TCS के शेयर्स 2.5% तक गिरे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 में तेजी और 37 में गिरावट रही। NSE का फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.03% गिरा। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर 1.78%, IT 1.74%, रियल्टी 1.51% और मीडिया 1.18% गिरकर बंद हुए। PSU बैंकिंग में 0.58% की मामूली तेजी रही।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.60% ऊपर 40,802 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.0044% चढ़कर 3,198 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.033% ऊपर 24,911 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.45% चढ़कर 3,634 पर बंद हुआ।
  • 5 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,111 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.65% नीचे 20,916 पर और S&P 500 0.49% ऊपर 6,299 पर बंद हुए।

5 अगस्त को DIIs ने 2,567​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 5 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 22.48 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,840.39 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 60,939.16 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 308 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 5 अगस्त सेंसेक्स 308 अंक गिरकर 80,710 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,650 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। टाइटन, मारुति और ट्रेंट के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, इंफोसिस, ICICI बैंक और जोमैटो के शेयर्स 2% गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 में तेजी और 26 में गिरावट रही। NSE के ऑयल एंड गैस, फार्मा और FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। हालांकि ये गिरावट 1% से नीचे रही। ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related