रांझणा का AI से क्लाइमैक्स बदले जाने से भड़के धनुष

Date:

नई दिल्ली । 04अगस्त 2025 । फिल्म रांझणा की री-रिलीज में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा फिल्म का क्लाइमैक्स बदले जाने से विवाद शुरू हो चुका है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल. राय के बाद अब फिल्म के लीड एक्टर धनुष ने भी इस पर आपत्ति जताई है। एक्टर ने कहा है कि उनकी साफ आपत्ति के बावजूद प्रोड्यूसर ने बदले हुए क्लाइमैक्स के साथ फिल्म री-रिलीज की है।

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए धनुष ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा है, ‘AI से अल्टर किए गए क्लाइमैक्स के साथ री-रिलीज हुई फिल्म रांझणा ने मुझे पूरी तरह परेशान कर दिया है। इस वैकल्पिक एंडिंग ने इस फिल्म से इसकी आत्मा छीन ली है और इससे संबंधित पार्टी ने मेरी साफ आपत्ति के बावजूद इसे जारी रखा है। ये वो फिल्म नहीं है, जिससे मैं पिछले 12 सालों से कमिटेड हूं। AI के इस्तेमाल से फिल्म या कंटेंट में बदलाव करना आर्टिस्ट और आर्ट दोनों के लिए चिंताजनक है। ये सिनेमा की लेगेसी और कहानी कहने की इंटेग्रिटी के लिए खतरा है। मुझे पूरी उम्मीद है की भविष्य में ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे।’

क्या है पूरा मामला?

साल 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रांझणा को 1 अगस्त से इसके तमिल टाइटल अंबिकापाथी नाम से री-रिलीज किया गया है। हालांकि इस री-रिलीज फिल्म का क्लाइमैक्स AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से पूरी तरह बदल दिया गया है। जहां असल फिल्म में क्लाइमैक्स में कुंदन (धनुष) का निधन हो जाता है, वहीं नए क्लाइमैक्स में फिल्म की हैप्पी एंडिंग होती दिखाई है।

डायरेक्टर ने भी जताई थी आपत्ति

क्लाइमैक्स बदले जाने पर फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल.राय भड़क गए हैं। उन्होंने न सिर्फ इस पर आपत्ति जताई है बल्कि बिना इजाजत बदलाव करने पर प्रोडक्शन टीम को जमकर फटकार लगाई है। आनंद एल.राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, ‘पिछले तीन हफ्ते मेरे लिए बेहद अजीब और गहराई से दुखद रहे हैं। रांझणा, एक ऐसा फिल्म जो संवेदनशीलता, टकराव, सहयोग और रचनात्मक जोखिम से पैदा हुई था, उसे बिना मेरी जानकारी या सहमति के बदला गया, दोबारा पैक किया गया और फिर से रिलीज कर दिया गया। यह अनुभव मेरे लिए बेहद तकलीफदेह रहा। और जो बात इसे और भी बुरा बनाती है, वह है जिस सहजता और लापरवाही से यह सब किया गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related