पंजाब में आप के किसान हितैषी विधायक के पार्टी छोड़ने पर केजरीवाल क्या कहेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

• वो दिन दूर नही की “आप” में फिर मतभेद हो जाये

नई दिल्ली 19 जुलाई : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की हठधर्मी से आम आदमी पार्टी में बिखराव दिल्ली संगठन से चल कर पंजाब तक पहुंच गया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान “आप” नेताओं ने सत्ता में आते ही एम.एस.पी. सुधार एवं बढ़ा कर तुरंत लागू करने के वादे किए थे। इसी के साथ महिलाओं को सम्मान राशि, बेहतर स्कूल, अस्पताल और पूरी बिजली एवं जल आपूर्ति के वादे किए थे पर आधे से अधिक कार्यकाल पूरा होने के बाद पंजाब के “आप” विधायक जनता के प्रति जवाबदेही में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।

इसी असहज स्थिती के चलते ही आज पंजाब की “आप” विधायक अनमोल गगन जिन्होने पार्टी नेताओं के भरोसे “पांच मिनट में एम.एस.पी.” जैसी लोकलुभावनी घोषणा की थी ने आज जनता के प्रति साफ रहने के लिए “आप” विधायक के रूप में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह बिल्कुल वैसे ही स्थिती है जैसी केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से स्थापित होने के बाद 2023 से दिल्ली के विधायकों के सामने थी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जब दिल्ली में “आप” विधायक एवं पार्षद पार्टी छोड़ते हैं तो उनका शीर्ष नेतृत्व उसे “आप्रेशन लोटस ” बताता है पर अब तो पूर्ण सत्ता वाले पंजाब में किसान हितैषी विधायक ने पार्टी छोड़ी है अब अरविंद केजरीवाल क्या कहेंगे ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जिस विकास विरोधी नकारता से केजरीवाल एवं कुछ वरिष्ठ “आप” नेता दिल्ली में सरकार विरोधी ब्यानबाज़ी कर रहे हैं वो दिन दूर नही की “आप” में फिर मतभेद हो जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related