नई दिल्ली, 17 जुलाई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के चार-वर्षीय बीए बीएड प्रोग्राम में दाख़िले के लिए 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम(आईटीईपी) में दाख़िले के जिन छात्रों ने एनसीईटी द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टेस्ट उत्तीर्ण किया है वे इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आईपी में आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वालों की सूची 24 जुलाई को जारी की जाएगी। 29 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के उपरांत सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा।
यह प्रोग्राम द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ एजुकेशन में उपलब्ध है। कुल सीटें 60 हैं।
इस स्कूल की डीन प्रो. सरोज शर्मा ने बताया कि यह प्रोग्राम मेजर/माइनर विषय के रूप में अंग्रेजी,अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के लिए नया सत्र 4 अगस्त से सत्र शुरू हो जाएगा।सीट ख़ाली होने की स्थिति में दूसरे दौर के काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
