दिल्ली के सभी को सस्ती, सुलभ और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेगी- डॉ पंकज कुमार सिंह

Date:

  •  डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी में आर्य समाज मंदिर में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। 13 जुलाई 25 । दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी विकासपुरी के D-ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में नव-निर्मित फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। आर्य समाज मंदिर द्वारा इस धर्मार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर को कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पकंज कुमार सिंह के स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में आज विकासपुरी की जनता को समर्पित किया गया।

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर के इस फिजियोथेरेपी सेंटर के लोकार्पण के शुभ अवसर पर विकासपुरी के स्थानीय निवासी, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉक्टर्स और बड़ी संख्या में समाजसेवी लोग भी मौजूद रहे। सामुदायिक संस्था के सहयोग से स्थापित हुए इस आधुनिक सुविधाओं वाले फिजियोथेरेपी सेंटर में विशेष रूप से इलाके के बुज़ुर्गों और ज़रूरतमंदों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी उपचार की सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के लिए मंदिर ट्रस्ट की फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू करना व्यक्तिगत रूप से बेहद भावनात्मक रूप से जुड़ा है, क्योंकि इस फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिंह के दिवंगत पिता और दिल्ली के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त रहे स्वर्गीय राज मोहन सिंह और माता श्सीता सिंह की पुण्य स्मृति में आर्य समाज मंदिर द्वारा समर्पित की गई है। डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट का दिल से धन्यवाद दिया।


स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय राज मोहन सिंह दिल्ली के बड़े समाजसेवी लोगों में से एक थे, जो जरूरतमंद लोगों के साथ ही समाज के हर तबके के लोगों की सेवा में रात-दिन जुटे रहते थे। उन्होंने लोगों की भलाई और जनसेवा से जुड़े कई सारे काम किए। जिसे याद करके आज भी लोग भावुक हो जाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सस्ती, सुलभ और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं हर घर तक पहुंचें। मैं आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय लोगों का जिंदगी भर आभारी रहूंगा, जिन्होंने इस पहल में अपना सराहनीय सहयोग दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम एक ऐसा स्वास्थ्य तंत्र बना रहे हैं जो संवेदनशील, जनभागीदारी आधारित और भविष्य की सभी जरूरतों के लिए तैयार हो रहे हैं।

फिजियोथेरेपी सेंटर के लोकार्पण से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह आज सुबह विकासपुरी स्थित अपने स्थानीय कैंप कार्यालय में इलाकों से आए सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों ने इलाके से संबंधित समस्याएं बताकर उनको दूर करने के भी मंत्री को सुझाव दिए, जिनमें खासतौर पर स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा एवं अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल थीं।

मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करें और जनसामान्य की भी भागीदारी को नीति निर्माण में शामिल किया जाए। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि नागरिकों का विश्वास और सक्रिय सहयोग ही हमारी सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद मजबूत करने और दिल्ली को ‘हेल्थ कैपिटल’ बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। आज विकासपुरी में आर्य समाज मंदिर द्वारा समर्पित फिजियोथेरेपी जैसी सामुदायिक सुविधा इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो हर नागरिक को समर्पित, समावेशी और सशक्त दिल्ली के निर्माण की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related