नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट

Date:

नई दिल्ली,। 05 जुलाई 2025। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी 4 जुलाई को की गई।

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। निहाल की जमानत पर सुनवाई 17 जुलाई को नेशनल डिस्ट्रिक्ट ऑफ होनोलूलू (NDOH) में होगी। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप

अमेरिका में LLD डायमंड्स के साथ धोखाधड़ी के अलावा, निहाल मोदी पर 13,600 करोड़ रुपए के PNB घोटाले में शामिल होने और सबूत मिटाने का आरोप है।

ED और CBI की जांच में पता चला है कि निहाल ने नीरव मोदी की मदद में अहम भूमिका निभाई थी। फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी पैसे को छिपाया था।

निहाल मोदी के खिलाफ दो आरोपों में कार्रवाई हुई है:

  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • आपराधिक साजिश

भारत सरकार निहाल को भारत लाने की पूरी कोशिश कर रही है। ED और CBI ने अमेरिका को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा है, जिसमें निहाल के खिलाफ सबूत पेश किए गए हैं। अगर कोर्ट निहल की जमानत खारिज करता है और प्रत्यर्पण को मंजूरी देता है, तो उन्हें भारत लाया जा सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है…

  • निहाल के वकील कोर्ट में दावा कर सकते हैं कि मामला राजनीति से प्रेरित है या भारत में उन्हें निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिलेगी।
  • नीरव मोदी का उदाहरण देखें। 2019 में लंदन में गिरफ्तार होने के बाद भी अब तक उनका प्रत्यर्पण नहीं हुआ।
  • फिर भी भारत और अमेरिका के बीच मजबूत प्रत्यर्पण संधि है, जिसके तहत निहाल का भारत आना संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related