पुराने वाहनों पर कार्रवाई दोषारोपण नहीं, बल्कि पूर्व सरकार की विफलता का नतीजा है: डॉ. पंकज कुमार सिंह

Date:

  • AAP सरकार द्वारा NGT के आदेशों की अनदेखी ने बिगाड़ा दिल्ली का प्रदूषण स्तर: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली ।2 जुलाई 25 । दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज दिल्ली में पुराने वाहनों (End-of-Life Vehicles) पर कार्रवाई को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता की।

मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के 2014 से लगातार दिए गए आदेशों और 2018 में आए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले के आधार पर हो रही है। इन आदेशों के अनुसार, 15 साल से ज़्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से ज़्यादा पुराने डीज़ल वाहनों को दिल्ली की सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं है क्योंकि इससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना है।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा, “यह दोषारोपण की बात नहीं है। यह उस नाकामी का नतीजा है जो पिछली सरकार ने प्रदूषण रोकने में की।”

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में आज जो वायु प्रदूषण की स्थिति है, और पुराने वाहनों पर जो सख़्ती की जा रही है, वह AAP सरकार की 10 साल की लापरवाही और निष्क्रियता का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “NGT ने 2014 से ही 15 साल से पुराने पेट्रोल और 10 साल से पुराने डीज़ल वाहनों को बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तब की AAP सरकार ने इन आदेशों को नज़रअंदाज़ किया। 2015, 2016 और 2018 में फिर से कोर्ट को दखल देना पड़ा। अगर समय रहते इन आदेशों का पालन होता, तो आज इतने सख़्त कदम नहीं उठाने पड़ते। अन्य मेट्रो शहरों में ऐसी स्थिति नहीं बनी क्योंकि वहाँ समय रहते उपाय किए गए। दिल्ली में ‘ऑड-ईवन’ जैसी योजनाएँ भी विफल रहीं — यह खुद NGT ने कहा था।”

सिरसा ने आगे कहा, “AAP सरकार ने न जनता के स्वास्थ्य की परवाह की, न वाहन मालिकों की। जब AQI लगातार खराब होता गया, तब कोर्ट को मजबूरी में इन वाहनों पर पूर्ण पाबंदी लगानी पड़ी।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार जल्द ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को सारी योजनाओं और प्रयासों की रिपोर्ट सौंपेगी, जिनके माध्यम से दिल्ली में प्रदूषण कम करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें शामिल हैं:
• ऊँची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाना
• सड़कों की मरम्मत और धूल नियंत्रण उपाय
• सभी कचरा पहाड़ों को 2027 तक खत्म करने की योजना
• कड़ी निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित करना

सिरसा ने कहा, “हम दिल्ली के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और इस लड़ाई को पूरी ताक़त से लड़ रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि जो हालत आज दिल्ली की है, वो AAP सरकार की लापरवाही का परिणाम है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को जो बीमारी दी है, अब उसे खत्म करना हमारी जिम्मेदारी है। दिल्ली की स्थिति देश के किसी भी अन्य राज्य से अलग और बदतर है — और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी उनके शासन की है।”

“हम CAQM के सामने सभी तथ्य रखेंगे — अब तक किए गए कार्य, कैसे उन्हें लागू किया जा रहा है, और कैसे हम उस हवा को साफ़ कर रहे हैं जिसे पहले बर्बाद कर दिया गया था। दिल्ली की जनता को अब उस गलती की सज़ा मिल रही है जो उसने नहीं की। लेकिन अब ये सरकार दिल्ली के नागरिकों को प्रदूषण मुक्त माहौल देने में निरंतर प्रयास कर रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related