यह कार्यक्रम मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” को समर्पित है – मंजिन्दर सिंह सिरसा

Date:

  • सिरसा ने राजौरी गार्डन में छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
  •  सिरसा ने एस.के.वी. स्कूल, राजौरी गार्डन में छात्रों और शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया।

नई दिल्ली । 25 जून 2025। पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और ज़िम्मेदारी को दर्शाते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राजौरी गार्डन स्थित एस.के.वी. स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू की गई है।

पर्यावरण मंत्री जी ने छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर पौधे लगाए और सभी से अपील की कि हर पौधा अपनी मां को समर्पित करें। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, यह मां के प्रति कृतज्ञता जताने और दिल्ली को हरा-भरा बनाने का एक भावनात्मक माध्यम है।”

छात्रों ने इस मौके पर प्रकृति पर कविताएं और संदेश प्रस्तुत किए, जिसे सभी ने खूब सराहा। पर्यावरण मंत्री सिरसा ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें “दिल्ली का ग्रीन एम्बेसडर” कहा जो पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर सभी ने पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मंत्री जी ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे ठोस और असरदार उपायों पर काम कर रही है जो राजधानी की वायु गुणवत्ता को स्थायी रूप से बेहतर बनाएं, और इसमें छात्रों व समाज की भागीदारी अहम भूमिका निभा रही है।

दिल्ली सरकार ने स्कूलों में चल रहे सभी इको क्लब्स को “मिशन लाइफ” से जोड़ते हुए पुनः सक्रिय किया है। ये क्लब अब पौधारोपण, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक कम करने, कचरा प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर काम कर रहे हैं।

राजधानी को हराभरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में यह अभियान एक मजबूत कदम है, जो खासकर युवाओं के व्यवहार में बदलाव लाकर पर्यावरण की रक्षा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related