इस बार मानसून से दिल्ली की रफ्तार को रुकने नहीं देंगे – मनजिंदर सिंह सिरसा

Date:

  • “सिरसा ने वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा

• वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स की युद्धस्तर पर सफ़ाई और सिल्ट हटाने का काम किया गया

नई दिल्ली, 24 जून 2025 । मानसून की शुरुआत के साथ ही दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में—पूरे शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स की सफ़ाई और सिल्ट हटाने का बड़ा अभियान चला रही है ताकि बरसात के मौसम में दिल्ली में किसी भी स्थान पर जलभराव से बचा जा सके।

इसी क्रम में पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया। उनके साथ स्थानीय विधायक पूनम शर्मा और उद्योग विभाग व डीएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। “इस मानसून में दिल्ली रुकेगी नहीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक पूरा सिस्टम मैदान में है ताकि हर नाला साफ़ हो और हर सड़क चालू रहे,” मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निरीक्षण के दौरान बताया।

मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे सफ़ाई कार्य का औचक निरीक्षण किया और अब तक किए गए काम पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि नालों की सफ़ाई युद्धस्तर पर की जा रही है, और खुले नालों को ढकने तथा गड्ढों को भरने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि नालों की मैन्युअल सफ़ाई बिल्कुल न की जाए, और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुपर सकर मशीनों व अन्य उपकरणों का ही उपयोग किया जाए ताकि काम सुरक्षित और प्रभावी हो।


“वज़ीरपुर जैसे इंडस्ट्रियल इलाक़े में फैक्ट्री वेस्ट और सीवेज के बावजूद ड्रेनेज में कोई अवरोध नही है और वे निर्बाध बह रहे हैं, यह सरकार की नीयत और ज़मीन पर हो रहे काम का साफ़ संकेत है,” मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा।

मंत्री ने स्थानीय विधायक पूनम शर्मा की दिन-रात की मेहनत और अफसरों के साथ तालमेल के लिए उनकी सराहना की।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा
“जो नतीजे आज ज़मीन पर दिख रहे हैं, वो हमारे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मेहनत और फ़ील्ड में लगातार मौजूदगी का नतीजा हैं,”

दिल्ली सरकार ने हाल ही में केन्द्र की ईज़-ऑफ-डूइंग बिजनेस नीति के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाया है जिसमें सभी इंडस्ट्रियल इलाक़ों के पुनर्विकास के लिए कंसेशनायर सिस्टम को फिर से लागू किया जा रहा है। यह निर्णय उद्योगपतियों की पुरानी माँगों के आधार पर लिया गया है और नरेला व बवाना में इस मॉडल की सफलता से प्रेरित है। इस पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत एजेंसियाँ औद्योगिक इलाक़ों के रख-रखाव और बुनियादी ढाँचे को बेहतर बनाने की ज़िम्मेदारी लेंगी।

“पुनर्विकास और मानसून की तैयारी साथ-साथ चल रही है। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ जलभराव रोकना नहीं, बल्कि दिल्ली के इंडस्ट्रियल इलाक़ों को प्यूचर रेडी बनाना है,” माननीय मंत्री श्री सिरसा ने कहा।

दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शहर का हर इलाक़ा मानसून में भी सक्रिय और सुरक्षित बना रहे, और औद्योगिक क्षेत्र साफ़, व्यवस्थित और विकास की राह में आगे बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related