दिल्ली सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर दिल्ली में योग का इतना भव्य आयोजन किया है – आशीष सूद।

Date:

  • दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग के भव्य समारोह में हिस्सा लिया।

नई दिल्ली । 21 जून 25 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस — 2025 के अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए योग के भव्य समारोह में भाग लिया । आज सुबह छत्रसाल स्टेडियम में लगभग 20000 योग साधकों ने योग किया । यह दिल्ली में आयोजित 11 स्थानों में सबसे बड़ा आयोजन स्थल है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया की भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व में स्थापित करते हुए, योग को वर्ष 2014 में, 177 देशों के साथ मान्यता और 177 देशों की सहमति के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस की संयुक्त राष्ट्र संघ में शुरुआत की। वहां से यह सफर शुरू हुआ था। तब से ही विश्व के कई देशों ने इस योग दिवस को मनाना शुरू किया है। सूद ने वहां उपस्थित सभी योगसाधको को कहा की आप सब योग साधक आज यहाँ योग करने आये हैं उनको योग का महत्व क्या है इस बारे में बताऊं तो इसका शायद कोई महत्व नहीं होगा। लेकिन मै यह कहना चाहता हूं की योग भारत की संस्कृति की सॉफ्ट पावर है। हम सब के लिए एक जीवन पद्धति के रूप में, एक ऐसी पद्धति के रूप में जो हमें सुखमय और स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखा सकता है, उसका मार्ग प्रशस्त करता है। योग भारतीय जीवन संस्कृति का अभिन्न अंग है।

उन्होंने आगे कहा की दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सहयोग से आज पहली बार इस 11वें योग उत्सव को आधिकारिक रूप से मना रही है। आज के इस महान आयोजन में हजारों की तादाद में आप लोगों ने यहां आकर इसको और भव्य बना दिया है। सूद ने यह भी कहा की आप सभी योग साधकों को जानकर खुशी होगी की दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के प्रयासों से, 20,000 से ज्यादा लोग शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 11 स्टेडियम / खेल परिसरों में योग साधक आज एक साथ योग कर रहे हैं। हमारी संस्कृति का, हमारी दृढ इच्छा शक्ति का, इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा की मैं प्रधानमंत्री के इस इनिशिएटिव को, जिसने भारत को एक शक्ति के रूप में, हमारी संस्कृति को, हमारी सांस्कृतिक डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाने का काम किया, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हूँ ऒर आप सभी योग साधकों को नमन करता हूं कि आपने आज इस बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसको भव्य बनाया।

उन्होंने यह भी कहा की आज का योग का यह भव्य आयोजन दिल्लीवासियों की स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related