आईपीयू के लेटरल एंट्री टू एमबीए(फ़ायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी) में 10 जुलाई तक आवेदन का अवसर

Date:

नई दिल्ली,। 20 जून 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के लेटरल एंट्री टू एमबीए (फ़ायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ़्टी) में दाख़िले के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन ऑफलाइन मोड में यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र पर जमा कराने हैं।

इस प्रोग्राम में आवेदन के लिए आवेदक के पास फ़ायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ़्टी में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

इस प्रोग्राम में दाख़िले आवेदक के पीजी डिप्लोमा के प्राप्तांक पर होंगे।

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ़्टी में उपलब्ध है और कुल सीटें 30 हैं।

इस सेंटर के प्रमुख प्रो. गगनदीप शर्मा के अनुसार इस प्रोग्राम में करियर की असीम संभावनाएं हैं।

इस संदर्भ में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related