- विकसित दिल्ली के निर्माण मे नव गठित जिला एवं मंडल को पूर्ण करने में अपना योगदान देना है – वीरेन्द्र सचदेवा
- रेखा गुप्ता ने जिलाध्यक्षों को अपनी 100 दिन के कार्य से बता कर सुझाव मांगे
नई दिल्ली 27 मई 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आज नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक को दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, संगठन महामंत्री पवन राणा एवं महामंत्री विष्णु मित्तल ने भी सम्बोधित किया। उन्होने सभी 14 नये जिलाध्यक्षों एवं राज्य परिषद के 105 सदस्यों को शुभकामनाऐ दी और आशा व्यक्त की दिल्ली संगठन एवं सरकार पूरी स्फूर्ति से काम कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना को साकार करेंगे।
मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने जिलाध्यक्षों को दिल्ली सरकार के 3 दिन बाद पूरे होने जा रहे 100 दिन के कार्यकाल में दिल्ली में किये गये सुधार कार्यो से अवगत कराया और दिल्ली के विकास के लिए सुझाव मांगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की वर्तमान सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण सप्ताह है जिसमें प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कीर्तिमानों से भरे 11 वर्ष पूरे हुए हैं तो वहीं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के सेवा के 100 सफल दिन पूरे हो रहे हैं।
सचदेवा ने कहा है हम विकसित भारत की विकसित दिल्ली के निर्माण के लक्ष्य से काम कर रहे हैं और नव गठित जिला एवं मंडल संगठन को इसे पूर्ण करने में अपना योगदान देना है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों के समक्ष आगामी दो सप्ताह में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चलने वाले “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम पर चर्चा की और कहा की हमे प्रदेश से मंडल तक कार्यक्रमों को लेकर जाना है। बैठक में सभी 14 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।