पटना में AIIMS डॉक्टर सहित दो कोरोना पॉजिटिव

Date:

 नई दिल्ली,  26 मई- भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बिहार में सोमवार को AIIMS पटना के एक डॉक्टर और एक 31 साल के व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह कोरोना की मौजूदा लहर में राज्य का पहला मामला है।

वहीं पश्चिम बंगाल में चार और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मरीजों को सांस संबंधी समस्याएं हैं। अधिकतर मामले कोलकाता और उसके आसपास से सामने आए हैं।

पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के 752 नए मामले सामने आए हैं? देश में कुल मामलों की संख्या 1,009 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।केरल में 335 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल एक्टिव मामले 430 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में 153 और दिल्ली में 99 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में इस वक्त कुल 104 एक्टिव मामले हैं। इन शहरों के बाद गुजरात में 83 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 15 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कोविड के नए मामलों में अब तक 7 मौतें देश में कोरोना के बढ़ते नए मामलों के बीच अब तक 7 लोगों की मौत भी हुई है। रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के कोविड मरीज की मौत हो गई। युवक का 22 मई से इलाज चल रहा था। राज्य में अब तक 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई। हालांकि, 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केरल में दो लोगों की कोविड से मौत हुई है।

भारत में फैल रहा कोविड-19 का नया वेरिएंट भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी के बीच, देश में दो नए वेरिएंट – NB.1.8.1 और LF.7 के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Insacog) के ताजा आंकड़ों से मिली है।

हालांकि, WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वेरिएंट दिख रहा है। हालांकि NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related