दिल्ली भाजपा ने लगातार दूसरे दिन पांच जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा

Date:

  • मनोज तिवारी, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल

नई दिल्ली, 17 मई 25 । दिल्ली भाजपा द्वारा आज लगातार दूसरे दिन जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा सांसद, दिल्ली सरकार में मंत्री, प्रदेश पदाधिकारियों सहित स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर जिला स्तर पर निकालने वाली तिरंगा यात्रा के आज दूसरे दिन नजफगढ, मयूर विहार, महरौली, बाहरी दिल्ली एवं उत्तर पूर्व दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में सांसद मनोज तिवारी, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, विधायक अजय महावर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष पूनम चौहान उत्तर पूर्व जिले के यमुना विहार मार्किट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश शोखंदा नजफगढ़ जिले के द्वारका मोड़ से नवादा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

चुनाव पदाधिकारी योगेश आत्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, भाजपा नेता नरेश वशिष्ठ और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा मयूर विहार में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महरौली जिला में निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश मंत्री विनोद बछेती, जिला अध्यक्ष रणवीर तंवर सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दिल्लीवाले शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत को शर्मनाक बताया और साथ ही भारतीय सेना द्वारा जिस त्वरित रुप से जवाबी हमला किया गया आतंकियों एवं आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए उसकी सबने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार की जवाबी कार्रवाई की है, वह देश के मनोबल को टूटने नहीं दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है और उस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि “टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related