दिल्ली के तीन जिलों पश्चिमी , दक्षिणी और शाहदरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Date:

  • दुष्यंत गौतम, कमलजीत सहरावत, जगदीश मुखी ने निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया
  • सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में इंजीनियर एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली, 16 मई 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश के अनुसार आज से दिल्ली के विभिन्न 14 जिलों के प्रमुख 14 स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालने की शुरुवात हुई।

आज दिल्ली के तीन संगठनात्मक जिलों पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और शाहदरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पश्चिम दिल्ली में दिल्ली भाजपा की महामंत्री सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल बख्शी के साथ सैकड़ों पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक गाबा और क्षेत्रीय विधायक, पार्षद और पार्टी नेता भी उपस्थित थे।

दक्षिण दिल्ली जिले की तिरांगा यात्रा में जिलाध्यक्ष राजकुमार चौटाला के नेतृत्व में सैकड़ों ने ओखला में तिरंगा यात्रा निकाली।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिल्ली इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा आई.एन.ए. में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश अभी भूला नही है कि अरविंद केजरीवाल ने 2016 में सेना से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर पाकिस्तान सरकार का मनोबल बढ़ाया था और आज फिर इन्ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी के वरिष्ठ नेता रोज बयान देकर सरकार द्वारा सीजफायर को स्वीकार करने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार देश के जवानों से उनके पराक्रम के सबूत मांगने पर दिल्लीवालों ने सत्ता से उखाड़ फेंका और अब इस तरह के बयानबाजी पर अब उन्हें विपक्ष में भी बैठने लायक नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जिस कायराना हरकत को अंजाम दिया गया है, वह भारत नहीं बर्दाश्त करेगा और अभी तक भारतीय सेना द्वारा उसका जवाब दिया गया है, आगे भी भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह साफ संदेश है कि अब पाकिस्तान के किसी भी हरकत का जवाब उसी के तरीके से दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक अनिल गोयल एवं संजय गोयल भी उपस्थित थे।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के नुक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बयान में साफ कहा है कि “टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है, पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या फिर आतंकवाद पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related