बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की महिला डॉक्टरों ने मेडिकल सेवा में रचा नया कीर्तिमान –

Date:

  • रोज़ाना 150 से ज्यादा तीर्थयात्री ले रहे जीवनदायिनी चिकित्सा सहायता
  • मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल दोनों स्थानों पर सक्रिय है समर्पित चिकित्सा दल, ACLS एम्बुलेंस भी तैनात

नई दिल्ली / बद्रीधाम धाम 15 मई 25 । हिमालय की गोद में बसे भगवान विष्णु के पावन धाम बद्रीधाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की सेवा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की अग्रणी हाई एल्टीट्यूड मेडिकल संस्थासिक्स सिग्मा हेल्थकेयर ने यहां दो स्थानों – मुख्य मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल – पर अलग-अलग चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं, जो रोज़ाना 150 से अधिक यात्रियों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचा रहे हैं।

हाई एल्टीट्यूड में आने वाली आम समस्याएं जैसे हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान गिरना), सांस की तकलीफ, अत्यधिक थकावट और जोड़ों में दर्द – इन सभी के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की टीम तत्परता से सेवा दे रही है।

इस सेवाकार्य का नेतृत्व कर रही हैं डॉ. सपना बुढलाकोटि, जिनके साथ स्टाफ नर्स मीनू कुमारी और अमन हर समय यात्रियों की देखभाल में लगे हुए हैं। यह टीम डॉ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में कार्य कर रही है, जो माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी के फाउंडर और सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के सी ई ओ हैं।

विशेष उपलब्धि यह है कि इस बार सिक्स सिग्मा ने बदरीनाथ में एक अलग और स्वतंत्र चिकित्सा शिविर की स्थापना की है, जो पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और तीव्र सेवा प्रदान कर रहा है।

इसके अलावा, सिक्स सिग्मा की एक आधुनिक ACLS एम्बुलेंस भी बदरीनाथ में तैनात की गई है, जो पास के माणा गाँव तक मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दे रही है। यह एम्बुलेंस उन्नत जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो किसी भी आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों के लिए तुरन्त राहत पहुंचाने में सक्षम है।

डॉ. सपना बुधलकोटी कहती हैं, “हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हर यात्री को एक सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव देना है। ये सेवा भाव ही सिक्स सिग्मा की पहचान है।”

यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और उत्तराखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा श्रद्धालुओं द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Olympics 2028: क्रिकेट की वापसी, पोमोना में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली, Olympic Games 2028 में क्रिकेट की ऐतिहासिक...

Stock Market Crash: सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, 77,664 पर बंद; निवेशकों को बड़ा झटका

नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2026 । भारतीय शेयर बाजार...