नई दिल्ली, 13 मार्च 2026 । दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने भारत में स्पेन के राजदूत महामहिम जुआन एंतोनियो मार्च पुजोल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट महामहिम राजदूत द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण आमंत्रण के उपरांत हुई।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने महामहिम द्वारा दिए गए आत्मीय आतिथ्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके आवास पर आयोजित स्नेहपूर्ण लंच के लिए धन्यवाद दिया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई, जहाँ सभी ने स्पेनिश परंपरा को दर्शाने वाले विशेष व्यंजनों का आनंद लिया, जिन्हें भारतीय स्वाद के अनुरूप भी तैयार किया गया था।
यह मुलाकात अनौपचारिक संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुई और इसने भारत एवं स्पेन के बीच मित्रता, आपसी समझ तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
