वॉशिंगटन, 07 मार्च 2026 । अमेरिका में चर्चित Jeffrey Epstein मामले से जुड़े नए दस्तावेज़ जारी होने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का नाम फिर सुर्खियों में आ गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन केस से जुड़े कुछ ऐसे दस्तावेज़ सार्वजनिक किए हैं, जिनमें एक महिला द्वारा ट्रम्प पर नाबालिग रहते हुए यौन शोषण का आरोप लगाए जाने का उल्लेख है।
अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए इंटरव्यू में महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से कराई थी। ट्रम्प ने उनका यौन शोषण किया। तब वे नाबालिग थीं। ये पेज पहले जारी नहीं किए गए थे।
एफबीआई ने महिला के दावों से जुड़े 4 इंटरव्यू किए थे। पर शुरुआती रिलीज में सिर्फ एक इंटरव्यू का सार दिखा, जिसमें महिला ने एपस्टीन के खिलाफ आरोप बताए थे। बाकी तीन इंटरव्यू गायब होने पर सवाल उठ रहे थे। अधिकारियों ने अब कहा कि इन्हें गलती से ‘डुप्लीकेट’ मानकर रोक दिया गया था। बाद में रिव्यू किया तो यह बात गलत निकली। रिपोर्ट के अनुसार, ये दस्तावेज़ 2019 में FBI द्वारा लिए गए इंटरव्यू नोट्स से जुड़े हैं। महिला ने दावा किया कि 1980 के दशक में जब वह लगभग 13 से 15 वर्ष की उम्र के बीच थी, तब एपस्टीन ने उसे ट्रम्प से मिलवाया था और वहीं कथित रूप से यौन शोषण की घटना हुई। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि ये दस्तावेज़ पहले गलती से “डुप्लिकेट” के रूप में वर्गीकृत हो गए थे, इसलिए शुरुआती रिलीज़ में सार्वजनिक नहीं किए गए थे। बाद में समीक्षा के दौरान लगभग 15 दस्तावेज़ गलत वर्गीकरण में पाए गए, जिन्हें अब जारी किया गया है।
हालांकि जांच एजेंसियों ने इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है और इस मामले में ट्रम्प के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप दर्ज नहीं किया गया। ट्रम्प ने भी इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है।
इस खुलासे के बाद अमेरिका में राजनीतिक बहस तेज हो गई है और कुछ सांसदों ने न्याय विभाग से एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेज़ पूरी तरह सार्वजनिक करने की मांग की है।
