नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, 21 डॉयरेक्टर्स के खिलाफ केस, 9 गिरफ्तार

Date:

नागपुर , 02 मार्च 2026 । नागपुर में हुए भीषण फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 डायरेक्टर्स और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विस्फोट की इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और भारी संपत्ति नुकसान की भी खबर है।

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए धमाके से घायल दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उधर, पुलिस ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के नौ डॉयरेक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंपनी के 21 डॉयरेक्टर्स और शेयरधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 अन्य घायल श्रमिकों का यहां के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। धमाका नागपुर जिले की कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में हुआ।

पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुके हैं और उनकी पहचान करने के लिए परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, आपराधिक लापरवाही और फैक्ट्री अधिनियम के उल्लंघन सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने संयुक्त जांच टीम गठित की है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन की आवश्यकता को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित ऑडिट, कर्मचारियों का सुरक्षा प्रशिक्षण और पारदर्शी निरीक्षण व्यवस्था ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...