अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन बने ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ के ब्रांड एंबेसडर

Date:

  • शिखर धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास पहचान मिलेगी — आशीष सूद

नई दिल्ली । 10 फरवरी 26 । दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में देश के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं दिल्ली के गौरव शिखर धवन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सूद ने बताया की दिल्ली में 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए श्री शिखर धवन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सूद ने कहा की धवन ने दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर, स्वयं स्फूर्त होकर दिल्ली के खेलों के ब्रांड एंबेसडर बनने का निर्णय लिया है।

सूद ने यह भी कहा की दिल्ली के बच्चों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री धवन ने दो कदम आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कक्ष में धवन का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रति उनके इस योगदान की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने कहा की दिल्ली सरकार, दिल्ली के युवाओं और खिलाड़ियों की ओर से एक अत्यंत सफल खिलाड़ी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व श्री शिखर धवन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है, जिन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों को आगे ले जाने का संकल्प लिया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली खेल महाकुंभ 13 तारीख से प्रारंभ हो रहा है, जिसके उद्घाटन समारोह से लेकर पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु शिखर धवन की उपस्थिति रहेगी।

सूद ने कहा की दिल्ली सरकार को विश्वास है कि श्री धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर शिखर धवन ने कहा की मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए मुझे ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है। दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इस मिट्टी की सेवा करने के लिए मैं हमेशा हाजिर हैं। मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली सरकार ने इतना अच्छा इनिशिएटिव लिया और यूथ के लिए इतना अच्छा इनिशिएटिव, इतना अच्छा प्लेटफार्म बना रहे हैं ताकि हमारे युवा स्पोर्ट्स में अच्छा करें, डिफरेंट करें। मुझसे स्पोर्ट्स में जितना भी बन पड़ेगा पूरा दम लगाएंगे, पूरा सपोर्ट करेंगे प्लेयर्स को।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related