जापान चुनाव में PM तकाइची की बड़ी जीत

Date:

टोक्यो, 09 फ़रवरी 2026 । जापान में रविवार को संपन्न संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री सनाए तकाइची (Sanae Takaichi) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनके नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने निचले सदन के 465 में से 316 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत और सुपरमेज़रिटी हासिल की है, जो पार्टी की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे बड़ा परिणाम माना जा रहा है। ऐसे शानदार जनादेश से ताकाइची की राजनीतिक पकड़ और नीतिगत एजेंडा को व्यापक समर्थन मिला है।

जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। BBC के मुताबिक, LDP के गठबंधन को 465 में से 352 सीटें मिली हैं। LDP अकेले 316 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों से काफी ज्यादा हैं।

यह पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले 1986 में पार्टी ने 300 सीटें जीती थीं। चुनाव जीतने के बाद ताकाइची ने कहा कि वह जापान को मजबूत और समृद्ध बनाने पर काम करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो विपक्ष के साथ मिलकर काम करेंगी। इस जीत के बाद ऊपरी सदन में विपक्ष के नियंत्रण के बावजूद PM ताकाइची को कानून पास करने की ताकत मिल गई है।

तकाइची की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- मुझे विश्वास है आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी साने ताकाइची को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ताकाइची अपने मजबूत और कंजरवेटिव एजेंडे में सफल हों।

ट्रम्प बोले थे- तकाइची शक्तिशाली और बुद्धिमान नेता

डोनाल्ड ट्रम्प ने 5 फरवरी को एक पोस्ट में साने तकाइची को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने तकाइची को मजबूत, शक्तिशाली और बुद्धिमान नेता कहा, जो अपने देश से सच्चा प्यार करती हैं और जापान के लोगों को निराश नहीं करेंगी।

इस जीत को सुपरमेज़रिटी इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब ताकाइची के नेतृत्व को व्यापक लोकतांत्रिक समर्थन मिला है, जिससे वे आर्थिक सुधार, कर नीतियों में बदलाव, रक्षा क्षमता मजबूत करने और अन्य प्रमुख नीतिगत पहलों को प्रभावी तरीके से लागू कर सकती हैं। इस चुनाव में जनता ने उनके कंसर्वेटिव एजेंडे और नेतृत्व क्षमता को स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related