कॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की

Date:

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026 । बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी Confident Group के संस्थापक और चेयरमैन C.J. Roy (57) की आयकर विभाग (IT) की छापेमारी के दौरान गोली मारकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के शुरुआती आरोपों के अनुसार रॉय ने कार्यालय में खुद को गोली मार ली, जबकि आयकर अधिकारी उनके दफ्तर में छापेमारी कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरी स्थिति की गहन जांच कर रही है।

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।

रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का रियल एस्टेट डेवलपर है।

पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई IT अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस जांच के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी। उधर, रॉय की पत्नी और बेटा शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे।

परिवार ने अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा है कि सीजेड रॉय पर पहले से IT विभाग की लगातार पूछताछ और दबाव था, और इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। छापेमारी तीन दिनों तक जारी थी, और इसी दौरान शुक्रवार को यह घटना हुई। उनका परिवार दावा कर रहा है कि रॉय के पास वित्तीय परेशानी नहीं थी, जबकि IT पूछताछ और दस्तावेज़ी प्रक्रिया ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत डिस्टर्ब किया।

यह मामला व्यापारिक समुदाय, उद्योगजगत और राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियों में है, क्योंकि कुछ लोग अधिकारियों के रवैये और आत्महत्या के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं। घटना ने व्यापारियों में कर जांच एजेंसियों के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related