यूनिनाव ब्लिस अपार्टमेंट में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

Date:

  • साँस ,पानी व भोजन में बदलाव कर 125 वर्ष तक स्वस्थ रह सकते हैँ-मंगल सिंह

गाजियाबाद । 27 जनवरी 26 । यूनिनाव ब्लिस अपार्टमेंट राजनगर एक्सटेंशन में कल 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।

यूनिनाव ब्लिस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन टीम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सेवा सदन के महामंत्री चौधरी मंगल सिंह जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फैहराया गया, राष्ट्रीय गान के बाद भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारे लगाने के पश्चात् गणतंत्र दिवस समारोह में कॉलोनी निवासिओं के बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों का प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम व देशभक्ति गीतों पर नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा जिसे श्रोताओं ने बहुत पसंद किया।

सेवा सदन के मिशन 125 वर्ष स्वच्छ जीवन स्वस्थ भारत के प्रेरणा स्रोत चौधरी मंगल सिंह को गणतंत्र दिवस पर यूनिनाव ब्लिस एओए टीम द्वारा चीफ गेस्ट के रूप में उनका और उनकी समस्त सेवा सदन की टीम का भव्य स्वागत किया गया,उन्होंने उपरोक्त मिशन के बारे में विस्तार से बताया कि हम सास,पानी व भोजन में बदलाव करके प्राकृतिक चीजों को अपना कर अपने आप को 125 वर्ष तक स्वस्थ रख सकते हैं और डॉक्टर विवेचना शर्मा (वेद्य )नें सेवा सदन के द्वारा किये जा रहे अन्य कार्यों के बारे में कविता के माध्यम से बताया।

विशेष आमंत्रित केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उ प्र के अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अजय जावला,कुणाल अरोड़ा,अमित कुमार,संजय चौबे सहित आयोजकों का सुन्दर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति के गीतों को सुनाया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।उन्होंने आगे बताया कि हम यज्ञ,योग और आयुर्वेद के द्वारा अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।

समारोह में सुन्दर प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागिओं को स्मृति चिन्ह और मैडल से सम्मानित किया गया।
मंच का कुशल संचालन कपिल ने किया। शांतिपाठ और प्रीतिभोज के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related