- बुराड़ी ज़िला बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस व तुलसी पूजन के शुभ अवसर पर खेल महोत्सव सम्पन्न
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2025। शौर्य दिवस एवं तुलसी दिवस के पावन अवसर पर बजरंग दल, बुराड़ी ज़िला द्वारा यमुना घाट, सेंक संख्या 17, बख्तावरपुर प्रखंड में भव्य खेल महोत्सव का सफल एवं अनुशासित आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शारीरिक सामर्थ्य, राष्ट्रनिष्ठा तथा संगठनात्मक एकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
इस खेल महोत्सव में 326 बजरंगियों ने पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी तथा विशाल खेल अभ्यास का आयोजन किया गया।
कबड्डी की ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ श्रेणी में जिन्दपुर खंड ,बख्तावरपुर प्रखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रस्साकशी की कनिष्ठ श्रेणी में समयपुर प्रखंड ने प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि ज्येष्ठ रस्साकशी में बख्तावरपुर प्रखंड विजयी रहा।

प्रतियोगिताओं के उपरांत आयोजित विशाल खेल अभ्यास कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लगभग 2.5 किलोमीटर की परिधि में सैन्य स्तर की ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बजरंगियों को शारीरिक रूप से अधिक बलिष्ठ, मानसिक रूप से दृढ़ तथा अनुशासनबद्ध बनाना था। इस अभ्यास में बुराड़ी ज़िले के सभी सात प्रखंडों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक स्वरूप प्रत्येक कार्यकर्ता को तुलसी का पौधा वितरित किया गया।
इस गरिमामय आयोजन में जगजीत सिंह ‘गोल्डी’ (बजरंग दल इन्द्रप्रस्थ प्रांत संयोजक) का ऑजस्वी एवं प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही बजरंग दल इन्द्रप्रस्थ प्रांत बलोपासना प्रमुख कृष्ण पहलवान , प्रांत गौ-रक्षा प्रमुख अभिषेक , विश्व हिन्दू परिषद बुराड़ी जिला अध्यक्ष कपिल गौड़ , जिला मंत्री संतकुमार जी, सह-मंत्री नीरज जी एवं सह-मंत्री प्रदीप की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त बजरंग दल बुराड़ी जिला संयोजक अमित , सह-संयोजक श्रीमान आकाश जी एवं सह-संयोजक श्रीमान नितिन , जिला मिलन प्रमुख अमृतेश ,सुरेश , मनीष , अखिलेश गुप्ता तथा जिले के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं अनुकरणीय सहभागिता रही।
पूरा कार्यक्रम महावीर हनुमान के आदर्शों—अदम्य बल, अखंड भक्ति और राष्ट्रसेवा—से प्रेरित दिखाई दिया। मैदान में अनुशासित कदमताल, जयघोष और एकाग्रता ने यह स्पष्ट किया कि हनुमान जी के पथ पर चलने वाला संगठित युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
बजरंग दल, बुराड़ी जिला का यह खेल महोत्सव हिंदू समाज के जागरण, संगठन और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हुआ।
