RRP सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में सबसे तेज उछाल वाला शेयर

Date:

नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025 । वैश्विक शेयर बाजारों में RRP सेमीकंडक्टर इन दिनों निवेशकों और विश्लेषकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालिया कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने जिस तेजी से छलांग लगाई है, उसने इसे पूरी दुनिया में सबसे तेज उछाल दर्ज करने वाले शेयरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। सीमित समय में रिकॉर्डतोड़ रिटर्न देने वाले इस स्टॉक ने न केवल छोटे निवेशकों का ध्यान खींचा है, बल्कि बड़े संस्थागत निवेशकों की नजर भी अपनी ओर मोड़ी है।

भारतीय शेयर बाजार की एक अजीब घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। RRP सेमीकंडक्टर के शेयर सिर्फ 20 महीने में 793 गुना यानी 79,000% से ज्यादा चढ़ चुके हैं।

इतना ज्यादा रिटर्न देने वाली यह दुनिया की एकमात्र कंपनी है। 2 अप्रैल 2024 में RRP का 15 रुपए का ये शेयर इस साल नवंबर में 11,902 रुपए तक गया, जो इसका 52 वीक हाई भी था।

इसलिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने शेयरों में इस उछाल की जांच शुरू कर दी है। BSE ने भी इस कंपनी को सख्त निगरानी के दायरे में डाला है।

इस शेयर को अब 1% प्राइस बैंड के साथ हफ्ते में सिर्फ एक दिन ट्रेडिंग की अनुमति दी गई है। ये शेयर उच्चतम स्तर से करीब 6% गिर चुका है। BSE के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में हर हफ्ते औसतन केवल 19 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related