मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश

Date:

मैक्सिको, 16 दिसंबर 2025 । मैक्सिको में एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब तकनीकी खराबी के चलते प्लेन नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान में अचानक समस्या आने के बाद पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का फैसला लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं।

हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट प्लेन सोमवार को अकापुल्को से तोलुका एयरपोर्ट जा रहा था। इसी दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई और इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सैन मातेओ एटेंको इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया।

फैक्ट्री की मेटल छत से टकराया विमान ने एक फुटबॉल ग्राउंड पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन पास की एक फैक्ट्री की मेटल छत से टकरा गया, जिससे आग लग गई। आग बुझाने के लिए इलाके के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

शुरुआती रिपोर्ट्स में इंजन में खराबी होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में 8 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अन्य तीन की तलाश जारी है।

मेक्सिको के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। हादसा मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन माटेओ एटेंको में हुआ, जो एक इंडस्ट्रियल एरिया है। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरी थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की। लैंडिंग के समय रनवे से फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमानन अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इस हादसे के बाद मैक्सिको के विमानन सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पायलट का त्वरित फैसला और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के चलते बड़ी जनहानि टल गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तकनीकी चूक थी या मानवीय त्रुटि।

फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related