भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता

Date:

नई दिल्ली, भारत ने टी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में 101 रनों की प्रचंड जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि टीम फॉर्म में है और अपने योजनाबद्ध अंदाज़ को सफलतापूर्वक मैदान पर उतार रही है। यह जीत केवल स्कोरबोर्ड पर एक बड़ी बढ़त नहीं थी, बल्कि टीम इंडिया की हर विभाग में श्रेष्ठता का स्पष्ट प्रदर्शन भी थी। बल्लेबाज़ी की मजबूती, गेंदबाज़ी की धार और फील्डिंग की चुस्ती ने इस मैच को भारत के लिए एक ऐसी संपूर्ण जीत बनाया, जिसकी गूंज पूरी श्रृंखला में महसूस की जाएगी।

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 101 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने नौवीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीता है। दूसरा टी-20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

मंगलवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने हार्दिक पंड्या की फिफ्टी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 74 रन बनाकर ही सिमट गई।

हार्दिक ने 28 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी को 3 और लुथो सिपामला को 2 विकेट मिले।

जवाब में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। 7 प्लेयर्स 10 रन तक भी नहीं पहुंच सके। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा टी-20 स्कोर साउथ अफ्रीका टीम 74 रन ही बना सकी, यह टी-20 में उनका सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले 2022 में भारत के खिलाफ ही राजकोट में टीम 87 रन पर सिमट गई थी। भारत ने कटक के मैदान पर पहली बार ही साउथ अफ्रीका को टी-20 हराया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

मैच का असर: श्रृंखला की दिशा तय करने वाली जीत

यह 101 रनों की जीत भारत को न केवल 1-0 की बढ़त देती है, बल्कि आगे आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास, संतुलन और मानसिक बढ़त भी प्रदान करती है।

  • टीम ने हर विभाग में श्रेष्ठता दिखाकर एक मजबूत संदेश दिया

  • युवा खिलाड़ियों ने अवसर का भरपूर इस्तेमाल किया

  • टीम संयोजन और भूमिकाएँ और अधिक स्पष्ट हुईं

यह जीत भारत के लिए श्रृंखला के बाकी मैचों में रणनीतिक आराम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related