अमेजन भारत में 2030 तक ₹3.14 लाख करोड़ निवेश करेगी

Date:

नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025 । अमेजन ने घोषणा की है कि वह भारत में 2030 तक कुल ₹3.14 लाख करोड़ का निवेश करेगी। यह निवेश ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग (AWS), और स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास में होगा। कंपनी का लक्ष्य न केवल भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना है, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन, तकनीकी नवाचार और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को भी बढ़ावा देना है।

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब अमेजन ने भी भारत में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। अमेजन ने घोषणा की है कि 2030 तक कंपनी भारत में 35 बिलियन डॉलर यानी 3.14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी। यह निवेश AI ड्रिवन डिजिटाइजेशन, एक्सपोर्ट ग्रोथ और जॉब क्रिएशन पर फोकस्ड होगा।

यह ऐलान अमेजन की सालाना SMBhav समिट में हुआ। जहां कंपनी ने छोटे बिजनेस और MSMEs को AI टूल्स देने का प्लान बताया। 2013 से अब तक अमेजन ने भारत में कुल 40 बिलियन डॉलर यानी 3.59 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिसमें कर्मचारियों की सैलरी और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।

अमेजन तीन सेक्टरों पर फोकस करेगी

अमेजन का यह नया निवेश तीन मुख्य सेक्टरों में बंटा है। पहला- AI से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करना। दूसरा- एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना ताकि मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स ग्लोबल मार्केट में पहुंचें। तीसरा- जॉब क्रिएशन के जरिए इकोनॉमी को बूस्ट करना।

इस महीने ही अमेजन ने 12.7 बिलियन डॉलर (1.14 लाख करोड़ रुपए) के निवेश का ऐलान किया था, जो AI और AWS (अमेजन वेब सर्विसेज) पर था। इसमें तेलंगाना और महाराष्ट्र में डेटा सेंटर्स का एक्सपेंशन शामिल है। कुल मिलाकर 2030 तक यह निवेश लॉजिस्टिक्स, स्टोरेज और छोटे बिजनेस को सपोर्ट करने में लगेगा।

की-स्टोन स्ट्रेटेजी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन ने अब तक 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ से ज्यादा छोटे बिजनेस को डिजिटाइज किया है और 20 बिलियन डॉलर यानी 1.79 लाख करोड़ रुपए के ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट एनेबल किए हैं।

अमेजन के अनुसार, इस निवेश से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार से भारत में ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर को नई दिशा मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार में भारत की भागीदारी को मजबूत करेगा। अमेजन की रणनीति न केवल व्यवसायिक लाभ के लिए है, बल्कि यह भारतीय आर्थिक विकास और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related