देशभर में इंडिगो के पैसेंजर परेशान, झगड़े-मारपीट के हालात

Date:

नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025 । देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ानों में देरी, तकनीकी दिक्कतों और शेड्यूल गड़बड़ी के कारण यात्रियों का गुस्सा उबाल पर दिखाई दिया। कई जगहों पर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच झगड़े और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियाँ बन गईं। अचानक बढ़ी परेशानी ने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

 देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझ रहा रहा है। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए। कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया, ‘हम सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। न कोई मेल आया, न ही मैसेज।’

DGCA द्वारा स्थिति की समीक्षा अपेक्षित है। ऐसे मामलों में एयरलाइन को यात्रियों को समय पर जानकारी देने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी होती है।

देशभर में इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या हमारी तेज़ी से बढ़ती एविएशन इंडस्ट्री यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के अनुरूप तैयार है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related