बाबरी बनाने का ऐलान करने वाले TMC विधायक सस्पेंड

Date:

कोलकाता , 04 दिसंबर 2025 । TMC ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति बनाने का ऐलान किया था — जिस प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर विवाद खड़ा कर दिया।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलडांगा ​​​​​​में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले विधायक हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी जानकारी दी। मेयर ने कहा कि पार्टी सांप्रदायिक राजनीति में विश्वास नहीं करती।

TMC से निकाले जाने के बाद हुमायूं ने कहा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी की घोषणा करूंगा। विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। मैं उन दोनों (TMC और भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा।

मुर्शिदाबाद जिले में 28 नवंबर को कई जगहों पर बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए थे। इन पर लिखा था कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। पोस्टर पर हुमायूं कबीर को आयोजनकर्ता बताया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था।

हुमायूं ने कहा- बाबरी मस्जिद का शिलान्यास तो करूंगा

TMC से निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा, ‘मैं 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करूंगा। यह मेरा निजी मामला है। किसी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मुझे पहले भी 2015 में छह साल के लिए निलंबित किया था। अब फिर, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। वे जो करना चाहें, करें।’

कोलकाता मेयर ने कहा- हुमायूं को पहले भी चेतावनी थी

कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि हमने देखा कि मुर्शिदाबाद से हमारे एक विधायक ने अचानक बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान कर दिया। अचानक बाबरी मस्जिद क्यों? हमने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी। उनका यह बयान पार्टी लाइन से अलग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related