भाजपा को ₹959 करोड़, कांग्रेस को ₹313 करोड़ चंदा मिला

Date:

नई दिल्ली, 04 दिसंबर 2025 । देश की राजनीति में फंडिंग हमेशा से चर्चा का बड़ा विषय रही है। हाल ही में जारी आंकड़ों में यह सामने आया है कि वित्तीय वर्ष में भाजपा (BJP) को ₹959 करोड़ का चंदा मिला, जबकि कांग्रेस को कुल ₹313 करोड़ का योगदान प्राप्त हुआ। दोनों दलों की फंडिंग में इतना बड़ा अंतर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में कई अहम संकेत देता है।

भाजपा को साल 2024-25 में इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए कांग्रेस से करीब तीन गुना राजनीतिक चंदा मिला। चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट पर अपलोड रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए 959 करोड़ रुपए मिले। कांग्रेस को मिले कुल चंदे ₹517 करोड़ में से ₹313 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए हासिल हुए।

बीते साल की रिपोर्ट बताती है कि तृणमूल कांग्रेस को कुल ₹184.5 करोड़ का चंदा मिला, जिसमें ₹153 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट से आए। कांग्रेस की वार्षिक डोनेशन रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि भाजपा की रिपोर्ट अपलोड नहीं हुई है।

इलेक्टोरल ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था हैं, जिसके जरिए राजनीतिक चंदे को पारदर्शी तरीके से सियासी दलों तक पहुंचाया जाता है। देश में कंपनियां राजनीतिक दलों को सीधे दान नहीं देती। इसलिए, वे इलेक्टोरल ट्रस्टों के जरिए राजनीतिक दलों तक चंदा पहुंचाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related