दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP को 2 सीटों का नुकसान

Date:

नई दिल्ली, 03 दिसंबर 2025 । हाल ही में हुए MCD उपचुनाव के नतीजों में BJP की वापसी उम्मीद के अनुरूप नहीं रही — पार्टी को दो सीटों पर शिकस्त झेलनी पड़ी, जिससे दिल्ली नगर निकाय में उसकी पकड़ थोड़ी कमजोर हुई है। यह हार न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि राजनीतिक संदेश देने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस-ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक पर जीत हासिल की है। इससे पहले 12 वार्डों में से 9 भाजपा और 3 आप के पास थे।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। बीजेपी ने जिन वार्डों में जीत दर्ज की उनमें द्वारका-बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, शालीमार बाग-बी, विनोद नगर और चांदनी चौक शामिल हैं।

आप ने नरैना, मुण्डका, डाक्षिणपुरी और एक अन्य सीट जीती। कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने संगम विहार-A से 3628 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। यह कांग्रेस की एकमात्र जीत रही। चांदनी महल से AIFB के मोहम्मद इमरान जीते।

इन 12 वार्डों में मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 38.51% रहा, जो 2022 में 250 वार्डों पर हुए चुनावों के 50.47% टर्नआउट से काफी कम है।

भाजपा की 2 सीटों पर AAP का कब्जा

इस उपचुनावों में भाजपा ने जिन 2 सीटों को खोया है, वो दोनों सीट AAP को मिली है। हालांकि AAP को भी अपनी 2 पुरानी सीटों पर हार मिली, इस वजह से उसके पास पहले की तरह 3 ही सीटें रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related