IPL 2026 मिनी ऑक्शन- 1355 प्लेयर्स रजिस्टर्ड

Date:

नई दिल्ली, IPL 2026 Mini Auction के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, जो इस प्रतियोगिता की तैयारी को एक बड़े और बेहद प्रतिस्पर्धात्मक लेवल पर ला देता है।

अगले IPL के लिए 1355 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन, भारत के रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर, श्रीलंका के मथीश पथिराना और वनिंदु हसरंगा समेत कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद IPL ने यह लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को भेज दी है। हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं।

ग्रीन पर रहेगी नजर ऑक्शन में सबसे बड़ी नजर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर रहेगी। वे पिछले साल बैक इंजरी की वजह से मेगा ऑक्शन में नहीं उतरे थे। इस बार KKR और CSK दोनों उनके लिए बोली लगा सकते हैं। इन दोनों टीमों के पास सबसे बड़ा पर्स है और एक-एक विदेशी स्लॉट भी खाली है।

KKR को ग्रीन का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के IPL से रिटायर होने के बाद टीम को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो हर स्थिति में बल्लेबाजी कर सके और गेंदबाजी भी दे सके।

रिलीज हुए कई बड़े नाम 2 करोड़ की कैटेगरी में कई खिलाड़ी जिन्हें हाल ही में टीमों ने रिलीज किया था, उन्होंने भी खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइस में रखा है। इनमें CSK के पथिराना भी हैं, जिन्हें चेन्नई ने पिछले साल 13 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन चोट की वजह से वे पूरा असर नहीं दिखा पाए। इसी तरह इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन को RCB ने पिछले मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ में लिया था, लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया।

भारतीय खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई भी 2 करोड़ की कैटेगरी में हैं। LSG ने बिश्नोई को पिछले साल 11 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह से अब उन्हें रिलीज कर दिया गया।

1,355 खिलाड़ियों का रजिस्टर्ड होना — यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि IPL 2026 के लिये उम्मीदों, रणनीतियों, अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण है। हर फ्रेंचाइज़ी एक नए अध्याय की तैयारी कर रही है। वहीं खिलाड़ियों के लिए यह मिनि-ऑक्शन उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है — चाहे वह घरेलू हो या विदेशी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related