रांची में रोहित-कोहली के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

Date:

नई दिल्ली, रांची का JSCA स्टेडियम भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा पन्ना बन गया, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने मिलकर ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड बनाया, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई मिसाल पेश कर दी। इस जोड़ी ने न सिर्फ भारतीय दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि अपने अनुभव, क्लास और निरंतरता से यह साबित किया कि आधुनिक क्रिकेट में ‘रोहित–कोहली पार्टनरशिप’ अभी भी सबसे दमदार और भरोसेमंद है।

रांची वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। मुकाबले में भारत के 2 दिग्गज बैटर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रोहित सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने, वहीं कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए।

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड – 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, और इसी शॉट के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया।

रोहित-विराट सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी – रोहित शर्मा और विराट कोहली अब एक साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने साथ में 392वां मैच खेला। दुनिया की सबसे सफल जोड़ियों की बात करें तो रिकॉर्ड में सबसे ऊपर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने साथ में 550 मैच खेले। भारतीय जोड़ियों में रोहित-विराट के बाद सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ की जोड़ी आती है, जिन्होंने 391 मैच एक साथ खेले।

रोहित और कोहली दोनों अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, लेकिन उनकी फिटनेस, फोकस और hunger देखकर यह साफ है कि वे अभी भी कई रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखते हैं।
रांची का यह रिकॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related