टी-20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान 6 रन से हारा

Date:

नई दिल्ली, टी-20 ट्राई सीरीज का रोमांचक मुकाबला तब चरम पर पहुंच गया, जब पाकिस्तान मात्र 6 रन से मैच हार गया। गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी के उतार-चढ़ाव के बीच आखिरी ओवर में मैच का पासा पलट गया। पाकिस्तान की यह हार टीम प्रबंधन और कप्तानी दोनों के लिए कई सवाल छोड़ गई है—खासकर डेथ ओवर की योजनाओं पर।

रावलपिंडी में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से हार मिली। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम कप्तान सलमान आगा के नाबाद 63 रन के बावजूद 178/7 ही बना सकी।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 10 रन चाहिए थे, लेकिन दुष्मंत चमीरा ने केवल 3 रन देकर मैच श्रीलंका के नाम कर दिया।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान पहले ही फाइनल में जगह बना चुका था, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

श्रीलंका की मजबूत बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 184/5 का स्कोर बनाया। शुरुआत धीमी रही और 16 रन पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। ओपनर पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा ने रनगति बढ़ाई। पावर प्ले में श्रीलंका एक विकेट खोकर 58 रन बना लिए। मेंडिस ने 40 रन बनाए, जबकि मिशारा 48 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। निचले क्रम से मिले तेज छोटे-छोटे योगदानों से टीम 184 तक पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related