श्री सत्य साई बाबा का जन्मशताब्दी समारोह

Date:

नई दिल्ली, 19 नवम्बर 2025 । श्री सत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी का भव्य समारोह श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह अवसर न केवल उनके दिव्य जीवन और शिक्षाओं को याद करने का क्षण था, बल्कि मानवता, सेवा, प्रेम और करुणा के उन संदेशों को पुनः आत्मसात करने का भी, जिन्हें उन्होंने जीवन भर प्रसारित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- श्री सत्य साई बाबा का यह जन्म शताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है।

आगे पीएम ने कहा कि आज भले ही वें हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले मोदी सत्य साई बाबा का मंदिर और समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-पाठ की।

जन्म शताब्दी इवेंट में सीएम मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। इस दौरान ऐश्वर्या ने पीएम मोदी के पैर छुए।

पीएम अब तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे। यहां साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान PM किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। यहां भी पीएम का संबोधन होगा।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आध्यात्मिक प्रवचन, सेवा गतिविधियाँ और ध्यान सत्र भी शामिल रहे। एक विशेष ‘सेवा संकल्प’ भी लिया गया, जिसमें भक्तों ने समाज के कमजोर वर्गों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान का वचन दिया।

जन्मशताब्दी समारोह ने इस बात को पुनः स्थापित किया कि सत्य साई बाबा का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना वे अपने जीवनकाल में देते थे—सद्भाव, निस्वार्थ सेवा और प्रेम से ही मानवता का उत्थान संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related