सोना ₹2,341 बढ़कर ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

Date:

नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025 । भारतीय सोना बाजार में एक बार फिर तेज़ी दर्ज की गई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक सोने की कीमत ₹2,341 बढ़कर ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। यह उछाल निवेशकों, ज्वेलर्स और आम खरीदारों – सभी के लिए अहम है। लगातार बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने की कीमत को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 नवंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,22,441 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सिर्फ 2 कारोबारी दिनों में ही ये 4,047 रुपए बढ़ चुका है। बीते शुक्रवार को ये 1,20,100 रुपए पर था।

वहीं, चांदी 2,695 रुपए बढ़कर 1,54,338 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,51,643 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹47,985 और चांदी ₹68,321 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 47,985 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,24,147 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 68,321 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,54,338 रुपए प्रति किलो हो गई है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, यदि वैश्विक आर्थिक तनाव जारी रहा, तो कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
हालांकि, अचानक स्थिरता आने पर थोड़ी गिरावट भी संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related