दिव्य और भव्य होगा यमुनोत्सव: कपिल मिश्रा

Date:

  •  दो दिवसीय कार्यक्रम में यमुना नदी के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से होगी चर्चा
     
  • दिल्ली में पहली बार होगा यमुनोत्री के जल से यमुना जी का जलाभिषेक, सुनाई जाएगी यमुना कथा

नई दिल्ली। 31 अक्टूबर 25। दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना के वासुदेव घाट पर आयोजित होने जा रहा यमुनोत्सव दिव्य व भव्य होने जा रहा है। यमुनोत्री और वृंदावन के संत यमुनोत्री से लाए गए जल से यमुना जी का जलाभिषेक करेंगे।
कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना जी की अविरलता और निर्मलता दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए हर स्तर पर काम हो रहा है। छठ पर्व के दौरान पांच साल बाद पूर्वांचल के लोगों ने यमुना के तट पर छठ मइया उपासना की। लोगों में गजब का उत्साह था। इसी कड़ी में अब यमुनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के लोगों का यमुना जी से जुड़ाव गहरा करेगा।
दिल्ली सरकार के संस्कृति विभाग और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में दो और तीन नवंबर के इसका आयोजन हो रहा है। यमुना संसद के संयोजक रविशंकर तिवारी ने बताया कि पहले दिन यमुना जी के आध्यात्मिक पक्ष पर चर्चा होगी। इसमें देश में पहली बार यमुनोत्री के जल से यमुना जी का जलाभिषेक सुबह 9 बजे होगा। वहीं, शाम को यमुना कथा और आरती होगी।
रविशंकर तिवारी के मुताबिक, दूसरे दिन यमुना कॉन्क्लेव में यमुना जी के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा होगी। पांच सत्रों के इस कॉन्क्लेव में केंद्र व दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों के साथ देश भर से नदियों पर काम करने वाले जल वैज्ञानिक शामिल होंगे।दो दिवसीय आयोजन में केंद्र व दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, आध्यात्मिक संत समेत दिल्लीवासी शिरकत करेंगे। सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि वह इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related