“सरदार @150” बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक, नई पीढ़ी ही है राष्ट्र निर्माण की वाहक—आशीष सूद

Date:

• यमुना से देश की 25 नदियों तक पहुंचेगा “एकता का जल”, दिल्ली के विद्यार्थी बनेंगे सांस्कृतिक एकता के दूत।
• हम चाहते हैं कि हर बच्चा कहे “मैं केवल पढ़ने नहीं आया हूँ, मैं देश बनाने आया हूँ I

• जल संगम से जन संगम – एकता के उत्सव” का शुभारंभ समारोह

नई दिल्ली । 25 अक्टूबर 25 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान “Sardar @150” के अंतर्गत इस ऐतिहासिक अवसर को गर्वपूर्वक मनाने का निर्णय किया है।

यह अभियान जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त बनाता है और “अमृत पीढ़ी” को सरदार पटेल के एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों से जोड़ने का उद्देश्य रखता है।

इस अवसर पर आज सोनिया विहार यमुना घाट पर “जल संगम से जन संगम – एकता के उत्सव” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों सहित 150 उत्साही स्वयंसेवकों ने पवित्र यमुना जल एकत्र किया।

यह एकत्रित यमुना जल देशभर की 25 सांस्कृतिक रूप से महत्त्वपूर्ण नदियों—कश्मीर से कन्याकुमारी तक—प्रवाहित किया जाएगा जो राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इसके पश्चात उन नदियों से लाया गया पवित्र जल दिल्ली वापस लाया जाएगा जहाँ 31 अक्तूबर 2025 को पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जल अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा जो इस ऐतिहासिक अभियान का समापन दिवस होगा।

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जब भारत आज़ाद हुआ तब 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने जो कार्य किया, वही राजनीतिक इच्छाशक्ति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई है। अनुच्छेद 370 को हटाकर भारत के भूगोल और हृदय दोनों को एक कर दिया है ।

सूद ने आगे कहा कि जिस ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना सरदार पटेल ने देखा था वही आज प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत @2047” के रूप में जीवंत हो रहा है । उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हाल ही में दिल्ली को ‘Mini India’ कहा था और आज का यह कार्यक्रम इस विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण है ।

सूद ने दृढ़तापूर्वक कहा कि, “हमारे विद्यार्थी केवल किताबें नहीं पढ़ रहे वे राष्ट्र निर्माण की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं” । उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली के विद्यालय इस एकता यात्रा के वाहक बने हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है” ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और विद्यार्थियों ने माँ यमुना आरती में भाग लेकर नदी शुद्धि और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related