विमेंस वर्ल्ड कप में AUS Vs SA

Date:

नई दिल्ली, विमेंस वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रहा है, जो टूर्नामेंट के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दहलीज पर हैं और आज का मुकाबला तय करेगा कि कौन आगे बढ़ेगा और कौन पीछे रह जाएगा।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 26वां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में कोई भी टीम नहीं हरा सकी है। टीम 6 मैच में 5 जीत और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। वहीं साउथ अफ्रीका 5 जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई विमेंस वर्ल्ड में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 8 मैच खेले गए हैं। सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। ओवरऑल वनडे की बात की जाए तो दोनों टीम के बीच 18 मुकाबले हुए हैं। इनमें 16 ऑस्ट्रेलिया के नाम रहें हैं। जबकि एक मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है।

सदरलैंड टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज बॉलर एनाबेल सदरलैंड ने इस विमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 15 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भारत के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनके बाद टीम से सोफी मोलेनिक्स ने 3 मैच में 8 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चोट की वजह से नहीं खेल पाईं थीं। वे टीम की टॉप बैटर हैं। भारत और बांग्लादेश के खिलाफ हीली ने लगातार 2 शतक लगाए थे। टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में हीली 294 रन बना चुकी हैं।

लौरा वूलवॉर्ट साउथ अफ्रीका की टॉप बैटर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वूलवॉर्ट ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैच में 3 फिफ्टी लगाई है। लौरा ने 86.81 की स्ट्राइक रेट 270 रन बनाए हैं। मिडिल ऑर्डर बैटर नादिन डी क्लर्क ने भी अहम मौकों पर रन बनाए हैं। वे 6 मैच में 165 रन बना चुकीं हैं। 84 रन बेस्ट स्कोर है।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 6 मैचों में सबसे ज्यादा 11 विकेट चटकाए हैं। बेस्ट 40 रन देकर 4 विकेट है। म्लाबा के अलावा मरीजन कैप भी 6 मैच खेलकर 6 विकेट ले चुकीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related