मुंबई में पहले प्रेमिका को चाकू मारा, फिर गला काटा

Date:

मुंबई , 24 अक्टूबर 2025 । मुंबई में एक बार फिर रिश्तों के नाम पर हिंसा की भयावह घटना सामने आई है। शहर के अंधेरी इलाके में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर पहले चाकू से कई वार किए और फिर उसका गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 साल के युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का ना सोनू बरई है। पुलिस ने बताया कि लड़की मृतक की पूर्व प्रेमिका है और गंभीर रूप से घायल है।

दोनों का दो हफ्ते पहले ब्रेकअप हुआ था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपी ने लड़की को मिलने बुलाया था

पुलिस के मुताबिक घटना, सुबह करीब 11 बजे सड़क पर हुई। आरोपी सोनू बरई ने लड़की को मिलने बुलाया था। जैसे ही लड़की आई, सोनू ने उसपर दो-तीन बार चाकू से वार किया। घायल जान बचाने के लिए भागी और पास के नर्सिंग होम में घुस गई।

सोनू ने पीछा किया और वहां भी उस पर चाकू से हमला किया। वहीं मौजूद लोगों में से किसी ने सोनू पर पत्थर फेंका। इससे सोनू को लगा कि वह भाग नहीं पाएगा। पकड़े जाने के डर से सोनू ने अपना गला काट लिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ समय से रिलेशनशिप में थे दोनों

शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन हो हफ्ते पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। आरोपी को शक था कि लड़की किसी और के साथ संबंध बना रही है। इसी वजह से जब लड़की मिलने आई तो दोनों में बहस हुई और आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related