आरजी कर रेप-मर्डर दोषी की भांजी का शव मिला

Date:

कोलकाता , 22 अक्टूबर 2025 । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े चर्चित रेप-मर्डर केस में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी की भांजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कोलकाता के चर्चित आर कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय की 11 साल की भांजी का शव सोमवार को उसके घर में अलमारी से लटकता मिला। मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में बच्ची के पिता और सौतेली मां पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद उसके पिता भोला सिंह और उसकी दूसरी पत्नी पूजा अपने घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। लोगों ने पिता की जूतों से पिटाई की। वहीं सौतेली मां को बाल पकड़कर घसीटा और पिटाई की।

स्थानीय लोगों ने दोनों पर बच्ची को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इलाके में तनाव भड़क गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को आक्रोशित पड़ोसियों से बचाकर अलीपुर पुलिस थाने ले गई।

मां की आत्महत्या के बाद पिता ने मौसी से शादी की थी पुलिस ने बताया कि भोला ने पहले संजय रॉय की बड़ी बहन बबीता से शादी की थी। मृतक बच्ची उनकी इकलौती संतान थी। कुछ साल पहले बबीता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भोला ने संजय की छोटी बहन पूजा से शादी कर ली।

भोला की बेटी पांचवीं क्लास की छात्रा थी। सोमवार को उसका शव एक अलमारी के अंदर हैंगर से लटका हुआ मिला। उ​​​​​सके गले में कपड़े का एक टुकड़ा बंधा था। दावे के मुताबिक, उसकी सौतेली मां घर से बाहर थी। वह घर लौटी, तो उसने बच्ची को उसी हालत में पाया। बच्ची को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पड़ोसी बोले- रात के 2 बजे बच्ची को घर से निकाल देते थे पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां अक्सर लड़की को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। एक पड़ोसी ने आरोप लगाया- बच्ची को अक्सर रात में, यहां तक कि देर रात 2 बजे भी घर से बाहर निकाल दिया जाता था। इसने वह बहुत गहरे सदमे में थी।

बच्ची की दादी ने आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां उसे बेल्ट से पीटते थे और उसका सिर दीवारों पर पटक देते थे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत मिला है। हालांकि, हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

आरजी कर केस पहले ही जनता के बीच आक्रोश का कारण बना हुआ था, और अब इस नई घटना ने उस घाव को फिर से ताजा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर न्याय और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को “अत्यंत गंभीर” श्रेणी में रखकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related