चीन से बोले ट्रम्प- समझौता करो या 155% टैरिफ भरो

Date:

चीन , 21 अक्टूबर 2025 । अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव एक नई ऊँचाई पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता 1 नवंबर 2025 तक नहीं होता, तो चीन के उत्पादों पर 155% तक का टैरिफ लगाया जाएगा। यह बयान ट्रंप ने 20 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ साझा प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे 155% तक टैरिफ चुकाना पड़ सकता है। उन्होंने चीन को 1 नवंबर तक व्यापार समझौता करने के लिए कहा है।

ट्रम्प ने यह बयान सोमवार को व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बैठक के दौरान दिया।

ट्रम्प चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से जल्द मुलाकात करेंगे

ट्रम्प ने बताया कि वे जल्द ही दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात दोनों देशों के लिए फायदेमंद सौदा साबित होगी।

बैठक के दौरान ट्रम्प ने यह भी बताया कि उन्हें अगले साल की शुरुआत में चीन जाने का न्योता मिला है, जिसे वे स्वीकार कर चुके हैं।

अमेरिका ने 10 अक्टूबर को चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। दरअसल चीन ने कई रेयर अर्थ मटेरियल्स को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के तहत कोई भी कंपनी चीन से रेयर खनिज खरीदकर बाहर बेचना चाहती तो पहले सरकार से लाइसेंस लेना पड़ेगा।

चीन का 5 रेयर अर्थ मटेरियल्स के निर्यात पर प्रतिबंध

चीन के पास दुनिया के 17 दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ मटेरियल्स) हैं, जिन्हें वह दुनिया को निर्यात करता है। इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सामान, EVs और डिफेंस सेक्टर में होता है। चीन ने पहले से 7 दुर्लभ खनिजों पर कंट्रोल कर रखा था, लेकिन 9 अक्टूबर को इसमें 5 और (होल्मियम, एर्बियम, थुलियम, यूरोपियम और यटरबियम) जोड़ दिए गए।

यानी कि चीन का 17 में से 12 दुर्लभ खनिजों पर कंट्रोल हो गया है। इनके इस्तेमाल से पहले चीन से एक्सपोर्ट लाइसेंस लेना जरूरी होगा। इस कदम से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा और उद्योग पर असर पड़ सकता है, क्योंकि चीन दुनिया की 70% दुर्लभ खनिज आपूर्ति और 90% प्रोसेसिंग कंट्रोल करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related