पहले से अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा छठपर्व – रेखा गुप्ता

Date:

  •  सीएम ने वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2025 । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंचकर आगामी छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर चल रहे सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार छठ पर्व को पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण में दिल्ली सरकार के विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना नदी का जल पहले से अधिक स्वच्छ और निर्मल हो गया है और झाग या अन्य प्रकार के प्रदूषण की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई और समतलीकरण के लिए जेसीबी मशीनों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली सरकार के सभी विधायक, मंत्री और अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी घाटों पर सफाई, समतलीकरण और स्वच्छता के कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि इस बार का छठ पर्व दिल्लीवासियों के लिए विशेष और यादगार होगा। जिस तरह इस वर्ष की दीपावली अभूतपूर्व तरह से मनाई जा रही है, उसी प्रकार छठ महापर्व भी राजधानी में भव्यता और सुव्यवस्था का नया मानक स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली ने जिस प्रकार कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे आयोजनों में एक नई पहचान बनाई है, उसी तरह इस बार छठ पर्व पर भी दिल्लीवासी ‘बदली हुई दिल्ली’ का अनुभव करेंगे। एक ऐसी दिल्ली जो श्रद्धा, संस्कृति और स्वच्छता का संगम बनेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, जल व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले, जिससे दिल्ली की छवि एक आदर्श धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में और निखरे। मुख्यमंत्री ने बताया कि छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। दिल्ली सरकार “विरासत भी और विकास भी” के मंत्र के साथ प्रत्येक त्योहार को जन-सहभागिता और पारंपरिक गरिमा के साथ मना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related