जेलेंस्की टॉमहॉक मिसाइलें मांगने अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प ने बेरुखी दिखाई

Date:

यूक्रेन , 18 अक्टूबर 2025 । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर हैं और उन्होंने टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें सहित आधुनिक हथियारों की आपूर्ति की मांग की है। उनका उद्देश्य रूस के बढ़ते दबाव और डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों में सैन्य स्थिति को मजबूत करना है। हालांकि, इस समय अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका और प्रतिक्रिया ने इस वार्ता में एक असामंजस्यपूर्ण माहौल पैदा कर दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रूस से लड़ने के लिए टॉमहॉक मिसाइलें मांगी। हालांकि, ट्रम्प ने इसे लेकर हिचकिचाहट जताई।

ट्रम्प ने कहा- मैं चाहता हूं कि यूक्रेन को कभी टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े। हालांकि, जेलेंस्की ने टॉमहॉक के बदले में यूक्रेन में बने हजारों ड्रोन देने की डील रखी। इस पर ट्रम्प ने हामी भरी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देना दोनों देशों के तनाव को और बढ़ाएगा।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोगों के लिए एक मजबूत सुरक्षा गारंटी सबसे जरूरी चीज है। उन्होंने कहा कि नाटो (NATO) की सदस्यता सबसे अच्छी है लेकिन फिलहाल उनके लिए हथियार बहुत जरूरी हैं।

इसके अलावा ट्रम्प ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं इस तनाव को आसानी से हल कर सकता हूं।

ट्रम्प का दावा- यूक्रेन जंग खत्म करवा सकते हैं

ट्रम्प और जेलेंस्की ने बैठक से पहले मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने कई सवालों के जवाब दिए। ट्रम्प ने एक बार फिर से कहा कि वह जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करके जंग खत्म करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पुतिन के साथ आगामी हफ्तों में बुडापेस्ट में होने वाली समिट एक ‘डबल मीटिंग’ होगी, जहां वह पुतिन और जेलेंस्की से अलग-अलग मिलेंगे, लेकिन दोनों राष्ट्रपति आपस में सीधे मुलाकात नहीं करेंगे।

ट्रम्प ने खुद को मीडिएटर (मध्यस्थ) बताते हुए कहा, ‘ये दोनों नेता एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में वे सबकुछ ठीक करना चाहते हैं।’

ट्रम्प बोले- हम अपने हथियार खुद बनाते हैं

ट्रम्प ने टॉमहॉक मिसाइल और ड्रोन की अदला-बदली पर कहा- हम अपने ड्रोन खुद बनाते हैं, लेकिन हम दूसरों से भी ड्रोन खरीदते हैं और वे (यूक्रेन) बहुत अच्छे ड्रोन बनाते हैं।

जब एक पत्रकार ने ट्रम्प से पूछा कि क्या अमेरिका, यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देगा जिससे वह रूस में हमले कर सके।

इस पर उन्होंने माना कि यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देना रूस के साथ युद्ध में तनाव को बढ़ाएगा, लेकिन फिर भी उन्होंने इस मुद्दे पर जेलेंस्की के साथ चर्चा करने की इच्छा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related