दिल्ली का हर खाना हमारी सांझी विरासत और स्वदेशी भावना का प्रतीक है — आशीष सूद

Date:

  •  आशीष सूद ने ‘फ्लेवर्स ऑफ दिल्ली’ संध्या का आयोजन किया #MeriDilliMeraDesh की भावना को समर्पित एक शाम
  •  दिल्ली के शीर्ष फूड व्लॉगर्स और क्रिएटर्स ने मिलकर मनाई दिल्ली की अनोखी और सदाबहार पाक परंपरा का उत्सव

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर 25 । दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली की विविधता, स्वाद और सांस्कृति के फ्लेवर को समेटे ‘फ्लेवर्स ऑफ दिल्ली’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्ली के प्रमुख फूड व्लॉगर्स और कुकरी क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया और दिल्ली की समृद्ध पाक परंपरा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विषय रहा की किस तरह दिल्ली की पाक संस्कृति पुरानी रसोई की रेसिपियों से लेकर आधुनिक निर्माण तक स्वदेशी की गर्मजोशी और #VocalForLocal की भावना को अभिव्यक्त करती है।

इस अवसर पर बोलते हुए सूद ने कहा की दिल्ली का हर स्वाद अपने भीतर सदियों की परंपरा, अपनापन और स्वदेशी भावना समेटे हुए है। यह केवल भोजन नहीं बल्कि हमारी साझा विरासत और पहचान का उत्सव भी है।

इस विशेष कार्यक्रम में शहर के युवा और उत्साही कंटेंट क्रिएटर्स अपनी रचनात्मकता और कहानी कहने की कला से कैसे दिल्ली की पाक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं को भी दर्शाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related