ट्रम्प वॉशिंगटन में खुद के नाम पर विशाल दरवाजा बनवाएंगे

Date:

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025 । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण है उनका नया प्रस्ताव — वॉशिंगटन डी.सी. में अपने नाम पर एक विशाल दरवाजा या मेमोरियल गेट बनवाने का विचार। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप इस दरवाजे को “Trump Gate” नाम देना चाहते हैं, जो “अमेरिकी शक्ति, राष्ट्रवाद और आर्थिक पुनरुत्थान” का प्रतीक होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प देश के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाएंगे। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में इस स्मारक के तीन अलग-अलग आकार के मॉडल्स भी दिखाए। इनमें एक सफेद आर्क, ईगल के संगमरमर के पुतले और गोल्डन लेडी लिबर्टी की मूर्ति शामिल थी।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने CNN को बताया कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे।

व्हाइट हाउस से सिर्फ 4 किमी दूर बनेगा

आर्क डी ट्रम्प नाम का यह दरवाजा राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस से सिर्फ 4 किमी दूर बनेगा। ट्रम्प के प्लान के मुताबिक यह दरवाजा पोटोमैक नदी के पार लिंकन मेमोरियल के सामने बनाया जाएगा।

पोटोमैक नदी के पार वर्जीनिया राज्य की सीमा शुरू होने से पहले वॉशिंगटन डीसी की कुछ जमीन है। इसी जमीन पर यह दरवाजा बनाया जाएगा। हालांकि, निर्माण कब शुरू होगा और लागत कितनी आएगी यह साफ नहीं है।

नए स्मारक के लिए आमतौर पर कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होती है। इसमें कई स्टेप शामिल हैं। इसे बनाने में सालों लग सकते हैं, इसलिए इसे अगले साल स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने तक तैयार करना मुश्किल है।

व्हाइट हाउस में भी बदलाव कर रहे हैं ट्रम्प

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कई बदलावों के मॉडल बनवाए हैं। उन्होंने खुद तय किया है कि नई संगमरमर की टाइलें कहां और कैसे लगाई जाएंगी।

ट्रम्प ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत दुनिया के कई नेताओं को व्हाइट का दौरा कराया है। उन्होंने इन नेताओं को व्हाइट हाउस में हुए बदलाव दिखाए हैं।

व्हाइट हाउस में की गईं कई सजावटें ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसोर्ट जैसी हैं।

सितंबर में ट्रम्प ने वेस्ट विंग के बाहर ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ की शुरुआत की। यहां सफेद दीवार पर खुद के साथ-साथ अमेरिका के बाकी 44 राष्ट्रपतियों की सुनहरी फ्रेम वाली तस्वीरें लगाई गई हैं।

आलोचकों ने ट्रम्प के ओवल ऑफिस के नए डिजाइन को ‘गिल्डेड रोकाको नाइटमेयर’ (चमक-दमक से भरा भयावह सपना) कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related