नई दिल्ली । 15 अक्टूबर 25 । उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद मनोज तिवारी दिवंगत भाजपा नेता कुलदीप नैनवाल के परिवार से मिले उन्होंने कुलदीप नैनवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार जनों के साथ हमेशा खड़े रहने की सांत्वना दी उत्तर पूर्वी जिले के जिलाधीश को फोन कर सरकार की ओर से मिलने वाली अंतरिम सहायता के लिए जरूरी कार्यवाही का निर्देश भी दिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान निगम पार्षद सतपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष राहुल गौड भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी पूर्व निगम पार्षद उषा शास्त्री सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा की कुलदीप नैनवाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे पूर्व में मंडल अध्यक्ष और वर्तमान में मंडल प्रतिनिधि के दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने हमेशा पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम किया उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय छति हुई है जिसे भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी और स्वयं मै हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे आगे निर्वहन करने की शक्ति दे।
